Menu
blogid : 6156 postid : 287

नववर्ष की शुभकामनाएँ

जनदर्पण
जनदर्पण
  • 48 Posts
  • 572 Comments

Happy-New-Year

सभी ब्लाग मित्रों को व गुणी पाठ्कों को नववर्ष की शुभकामनाएँ – ———————————————————————————गीत————————————————————————————————————————————————————-नूतन नवीन आया वर्ष नया
खुशी उमंग मिल करो हर्ष बयां

भाव को भर लो सुर में
स्नेह को भर लो उर में
आपसी दरकते रिश्तों को
अपनी समझ की किश्तों से
फिर से दो जीवन दान नया

नूतन नवीन आया ये वर्ष नया
खुशी उमंग हर्ष मिल करो वयां।

स्वंय के दोष छिपाते हम
क्यों भ्रष्टाचार को गाते हम
गलत को सही कराने में
कुछ न कुछ पकड़ाते हम
उठाओ विचारों का हथियार नया

नूतन नवीन आया ये वर्ष नया
खुशी उमंग हर्ष मिल करो वयां।

विकास का हाल न पूछों
किसान क्यो कंगाल न पूछों
महँगाई पर सवाल न पूछों
नेताओं का तुम माल न पूछों
देश हित मे गढो लोकतन्त्र नया

नूतन नवीन आया ये वर्ष नया
खुशी उमंग हर्ष मिल करो वयां।

दिलों से तुम बैर मिटाओ
जन-जन की खैर मनाओ
मां भारती के तुम सपूत हो
देश हित बलि-बलि जाओ
भारत रक्षा को कर लो संकल्प नया

नूतन नवीन आया ये वर्ष नया
खुशी उमंग हर्ष मिल करो वयां।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh