Menu
blogid : 6156 postid : 362

कैसे कहूं मैं ———————– मै राजभाषा हिन्दी हूं,

जनदर्पण
जनदर्पण
  • 48 Posts
  • 572 Comments

कैसे कहूं मैं
———————-

मां भारती के भाल पर
दमकती कुमकुम बिन्दी हूं
मै राजभाषा हिन्दी हूं,

छिना मेरा सिहांसन है,
अंग्रेजी का शासन है,
साठ बरस बीते आजादी के
देश स्वतंत्र, भाषा परतंत्र
दर्जा आज भी दोयम है,
विकास की दे दुहाई,
शिछा की ऐसी नीति बनाई,
सपूतों के बीच बढ्ती खाई

कैसे कहूं मै—

मां भारती के भाल पर
दमकती कुमकुम बिन्दी हूं
मै राजभाषा हिन्दी हूं,

मै बाजारवाद की आशा में
साहित्यकारों की भाषा मे
वो सत्ता के गलियारो में,
मै गलियों चौबारों में
वो सत्ता की जुबान है,
मैं नेताओ की
वोंट बैक की भाषा में
अंग्रेजी विश्व की जुबान
मै हिन्दूस्तान की पहचान—

कैसे कहूं मैं—

मां भारती के भाल पर
दमकती कुमकुम बिन्दी हूं
मै राजभाषा हिन्दी हूं,

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to dineshaastikCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh